उर्दू के मशहूर शायर शहरयार यानी कुंवर अखलाक मोहम्मद खान को हयात से जाए एक बरस हो गया, किंतु ऐसा लगता है, जैसे वे अभी जिंदा हैं। 'उमराव जान', 'गमन' और 'आहिस्ता—आहिस्ता' जैसी फिल्मों के लिए लिखी गईं, उनकी गजलें, आज भी बरबस होंठों पर आ जाती हैं। उर्दू साहित्य के फिराख गोरखपुरी, कुर्तुल ऐन हैदर और अली सरदार जाफरी के बाद ज्ञानपीठ सम्मान से सम्मानित होने वाले चौथे शायर थे।
Wednesday, 20 February 2013
Tuesday, 19 February 2013
बाबाओं-अखाड़ों की अलग निराली दुनिया
चंदा बारगल/ धूप-छांव/ जब भी कुंभ या सिंहस्थ आता है तो हमें अखाड़ों, बाबाओं की एक अनोखी दुनिया देखने को मिलती है। भले ही हम बाकी दिनों में इन बाबाओं को यत्र-तत्र भटकते देखते हों पर वे एक देश व्यापी, सुव्यवस्थित सिस्टम का हिस्सा हैं। इनमें भी नागा साधु खास तौर पर आकर्षण का केंद्र होते हैं। भिन्न-भिन्न संप्रदायों के ये बाबा या संन्यासी किसी न किसी अखाड़े के साथ जुड़े होते हैं।
Saturday, 16 February 2013
ज्ञानपीठ पुरस्कार: यह वाकई प्रतिभा का सम्मान
चंदा बारगल/ धूप-छांव/ भारत की आदर्श एवं प्रतिव्रता महिलाओं में पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर, द्रोपदी, सीता, तारा, आदि का उल्लेख किया जाता है। इनमें से केवल द्रोपदी, केवल महाभारत की ही नहीं, बल्कि भारत के जीवन और संस्कृति का एक अत्यंत विलक्षण और महत्वपूर्ण चरित्र है, किंतु महाभारत को अपवादस्वरूप छोड़ दें तो दीगर साहित्य ने इस विषय को बहुत गंभीरता से नहीं लिया है।
Thursday, 14 February 2013
There is rising crime against women
Hello friends, There is rising crime against women in the state of Madhya Pradesh. Girls are the most vulnerable in the age group of 6 months to 10 years. In the last 6 month the rape and murder of small girls have become commonplace.
Sunday, 10 February 2013
गृहमंत्री एवं महाराष्ट्र एटीएस जवाब दें दिलीप पाटीदार कहाँ है ?
मालेगांव में हुए बम धमाकों के बाद महाराष्ट्र एटीएस नें 11 नवम्बर 2008 को इंदौर से कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी जिनमें खजराना थाना क्षेत्र का निवासी दिलीप पाटीदार भी था ! एटीएस का कहना था कि दिलीप मालेगांव ब्लॉस्ट का अहम गवाह है।
Saturday, 9 February 2013
आपका पैसा आपके हाथ-कैश ट्रांस्फर स्कीम
‘ आम आदमी’’ के समग्र विकास, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के लिये कांग्रेस दल, उसके नेता और कांग्रेस सरकारो ने देश के हर क्षेत्र, हर वर्ग, हर समुदाय के लिये पूरी चिंता से कार्य किया, योजना कार्यक्रम बनाये एवं विकास की अनेक इबारत लिखी।
अफजल गुरू को फांसी के पीछे के संदेश
चंदा बारगल/धूपछांव/ शनिवार की सर्द सुबह एक बार फिर गर्माहट भरी, मामला संसद पर हमले के आरोपी अफजल गुरू को फांसी देने की खबर का था। ढाई माह पूर्व 21 नवंबर 2012 को ठीक इसी तरह मुंबई हमले के आरोपी और पाकिस्तान से आए खूंख्वार आंतकी अजमल कसाब को फांसी दिए जाने की खबर दावानल की भांति फैली थी। कसाब की ही तरह अफजल गुरू को फांसी दिए जाने की खबर चकित कर देने वाली थी। आश्चर्य इसलिए अधिक था, क्योंकि कांग्रेसनीत यूपीए सरकार के बारे में जो आम धारणा थी, यह खबर ठीक उलट थी।
Friday, 1 February 2013
बिलासपुर-इलाहाबाद कुम्भ स्पेशल ट्रेन 04 फरवरी को
बिलासपुर। रेल प्रशासन द्वारा इलाहाबाद कुम्भ मेला के दौरान इलाहाबाद दिशा की गाडियों में होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए व यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिलासपुर-इलाहाबाद के मध्य एक स्पेशल ट्रेन 08297 ट्रेन दिनांक 04.02.2013 को चलाई जायेगी।
सांची ग्लोबल बुद्धा यूनिवर्सिटी की बेवसाइट लांच
नईदिल्ली। मध्यप्रदेश में प्रस्तावित सांची ग्लोबल बुद्धा यूनिवर्सिटी की बेवसाइट आज यहां अखिल भारतीय कांग्रेस के महासिचव दिग्विजय सिंह के हाथों लॉंच की गई। इस आयोजन में कई प्रमुख बुद्धिष्ट भी शामिल थे।
Thursday, 24 January 2013
प्रवक्ताओं की ये 'महिला ब्रिगेड'
चंदा बारगल/ धूप-छांव/ राजनीतिक दलों के लिए अब प्रवक्ता पद अब महत्वपूर्ण बनता जा रहा है। सत्तारूढ़ दल कांग्रेस और भाजपा-दोनों ही प्रमुख दलों ने विभिन्न मुद्दों और पार्टी की नीतियों पर विचार रखने, प्रतिक्रिया देने के लिए बड़ी गंभीरता से प्रवक्ताओं का चयन किया है। बढ़िया प्रवक्ता बनने के लिए आकर्षक दिखावा, भाषा, उम्दा वक्तृत्व शैली और हाजिरजवाब होना जरूरी है।
तृतीय अंतरर्राष्ट्रीय बौद्ध मेला 26 से
भोपाल। द बुद्धभूमि धम्मदूत संघ के तत्वावधान में बुद्ध वर्ष 2556 दिनांक 26 एवं 27 जनवरी को मध्यप्रदेश के बौद्ध समुदाय की पावनस्थली बुद्धभूमि गोल्डन स्टेच्यू, मैत्रीय बुद्ध महाविहार, चूना भट्टी भोपाल में तृतीय अंतर्राष्टीय बौद्ध मेला का भव्य आयोजन किया गया है। मेले के प्रथम दिन शनिवार शाम 6 बजे तृतीय अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध मेले का उदघाटन परम पूज्य भदंत आर्य नागार्जुन सुरई ससाई, जापान के करकमलों से होगा।Tuesday, 22 January 2013
खान ने बताया: हाफिज नाम नहीं पदनाम है
भोपाल। कांग्रेस नेता अशर अली खान ने आज एक प्रेस रिलीज कर कहा कि हाफिज शब्द व्यक्ति नहीं पद के लिए इस्तेमाल किया जाता है और हाफिज पद का सम्मान ठीक उसी प्रकार किया जाना चाहिए जैसे आप अपने गुरूओं का करते हैं। श्री खान ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने कुछ भी गलत नहीं किया, बल्कि धर्म का सम्मान रखा है।
Monday, 21 January 2013
अब तक के सबसे सेक्सी डॉन होंगे जॉन
जॉन अब्राहम की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'शूटआउट एट वाडला' जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ सोनू सूद और अनिल कपूर भी हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम ने अपनी बॉडी को बहुत ही बेहतरीन ढंग से कैमरे पर दिखाया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इसी फिल्म के लिए ही जॉन अब्राहम ने अपनी बॉडी बनाई थी।
फिल्में बनाना चाहते हैं मनोज, पर पैसा नहीं
आप सोच रहे होंगे आखिर मनोज बाजपेयी को ये कौन सा जुनून सवार हुआ है। तो आपको बता दें कि मनोज बाजपेयी बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का झंडा फहराने के बाद अब फिल्म निर्देशन और निर्माण में अपनी किस्मत आज़माना चाहते हैं और अपनी इस ख्वाहिश के साथ ही मनोज ने ये भी कहा कि अगर उनके पास पैसे होंगे तो वो फिल्म जरुर बनाएंगे।
आईसीसी वन-डे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची टीम इंडिया
नई दिल्ली/ भारतीय टीम रांची में खेले गए तीसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड पर सात विकेट से जीत दर्ज करने के बाद आईसीसी वन-डे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई है। भारत को नंबर एक की कुर्सी पर पहुंचाने में हालांकि न्यूजीलैंड की अहम भूमिका रही, जिसने अब तक शीर्ष पर काबिज दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मैच में एक विकेट से हराया।
कुछ समय गुजरने दें ताकि धूल बैठ जाए: खुर्शीद
नई दिल्ली/ भारत ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों की हत्या पर पाकिस्तान के राजदूत की कथित टिप्पणी को यह कहते हुए तवज्जो नहीं दी कि गुबार बैठने के बाद दोनों पक्ष समझदारी से आगे बढ़ सकते हैं।
रिसर्च के लिए बिछेगी रेड कारपेट
नई दिल्ली/ शोधकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए सरकार विदेश में काम कर रहे आला भारतीय वैज्ञानिकों के लिए रेड कारपेट बिछाने जा रही है। योजना के मुताबिक, आला दर्जे के वैज्ञानिकों को सरकार सालाना एक लाख डॉलर (करीब 55 लाख रुपये) देगी। इसके अलावा उन्हें हर तरह की सुविधाओं से लैस घर और भारत में एक से तीन साल तक के लिए रीलोकेशन एक्सपेंस दिया जाएगा। इसके पीछे मकसद यह है कि वैज्ञानिक भारतीय संस्थानों में कुछ वक्त बिताएं।
जल समाधि की बजाय भू-समाधि की चाह
इलाहाबाद/ नदियों में बढ़ रहे प्रदूषण से चिंतित विभिन्न अखाड़ों के साधु अब परंपरा तोड़कर जल-समाधि के बजाय भू-समाधि ग्रहण करना चाहते हैं। भू-समाधि के लिए साधु पर्याप्त जमीन चाहते हैं, क्योंकि जल-समाधि की वजह से एनवायरनमेंट के लिए समस्या पैदा हो रही है।
कानपुर चिड़ियाघर:31 काले हिरनों की मौत, निदेशक समेत सात सस्पेंड
कानपुर/ कानपुर चिड़ियाघर में 31 काले हिरनों के मारे जाने की घटना को यूपी सरकार ने गंभीरता से लेते हुए निदेशक समेत सात लोगों सस्पेंड कर दिया है. मामले की जिम्मेदारी लखनऊ के वन विभाग के वन जीव संरक्षक टीम के अधिकारियों को सौंपी गयी है.
Sunday, 20 January 2013
कांग्रेस, हर भारतीय का सहयोग करेगी: राहुल गांधी
जयपुर। कांग्रेस में न.2 की जिम्मेदारी मिलने के बाद राहुल गांधी ने अपने पहले भाषण में कहा कि कांग्रेस हर भारतीय की पार्टी है और मैं हरेक को एक आंख से देखूंगा। राहुल ने कांग्रेस के चिंतन शिविर में कहा कि हमें आम आदमी को समझाना पड़ेगा और व्यवस्था में बदलाव लाने की खास जरूरत है, परंतु बदलाव सोच-समझकर, विचार करके लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मौजूदा व्यवस्था ऐसी है कि कुछ खास लोगों के इर्द—गिर्द ही सभी प्रकार की सत्ता सिमटी हुई है। अब तेजी से बदलाव लाने की जरूरत है।
Subscribe to:
Posts (Atom)









